Paonta Sahib: डिग्री कॉलेज केमिग्रीन क्लब की नई अध्यक्ष याशिका, उपाध्यक्ष पद पर बिनिता ddnewsportal.com
Paonta Sahib: डिग्री कॉलेज केमिग्रीन क्लब की नई अध्यक्ष याशिका, उपाध्यक्ष पद पर बिनिता

पाँवटा साहिब के श्री गुरुगोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के केमिग्रीन क्लब के सदस्यों द्वारा एनईपी 2020 के अंतर्गत बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों के लिए परिचय सह स्वागत सभा का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश चौहान ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का आरम्भ एमएससी तृतीय सत्र की भावना द्वारा माँ सरस्वती म के चरणों में विनम्र नमन से हुआ। तत्पश्चात विभागाध्यक्ष अमिता जोशी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत बैज पिंनिंग एवं पौधा भेंट कर किया गया। लेफ्टिनेंट डॉक्टर पूजा भाटी ने मुख्य अतिथि का परिचय देकर उनका औपचारिक स्वागत किया तथा सभा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को रसायन विभाग की कार्यशैली, एन ई पी 2020 के अंतर्गत आने वाले नए पाठ्यक्रम तथा विविध रसायन विज्ञान के कोर्सेज डी एस सी, एस ई सी, एम् डी सी के अंक वितरण की जानकारी भी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से सेमेस्टर प्रणाली को समझाया और विद्यार्थियों को केमिग्र्रीन क्लब से जुड़ कर ग्रीन केमिस्ट्री को अपनाने और अपने कार्यों से सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अगले भाग में क्लब की नव नियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा मंच संचालक भावना और आर्यन द्वारा की गयी। इसके उपरान्त नव नियुक्त क्लब की अध्यक्षा याशिका (एम् एस सी तृतीय सत्र) ने पिछले वर्ष की सभी क्लब की गतिविधियों का ब्योरा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया जिसे टेक स्क्वाड लीडर रवीना द्वारा बनाया गया था। नव नियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर एम् एस सी तृतीय सत्र की याशिका, उपाध्यक्ष पद पर बी एस सी तृतीये वर्ष की बिनीता, बी एस सी तृतीय वर्ष से मोहम्मद अनीश सोशल सेक्रेटरी, बी एस सी द्वितीय वर्ष से रिंकू जनरल सेक्रेटरी नियुक्त हुए। इसके अतिरिक्त रवीना टेक स्क्वाड लीडर, मोहम्मद अरमान आर्ट स्क्वाड लीडर, साक्षी देसाई कल्चरल स्क्वाड लीडर, कृष्णा टीचिंग स्क्वाड लीडर,अम्बालिका क्लास मैनेजमेंट लीडर , ईशान खान रिसोर्स मैनेजमेंट लीडर, भावना और आर्यन स्टेज कंडक्ट स्क्वाड लीडर, नेहा प्लांटेशन स्क्वाड लीडर बनाया गया।

मुख्य अतिथि डॉक्टर जगदीश चौहान ने अपने वक्तव्य में क्लब की नव नियुक्त कार्यकारिणी और उससे जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी तथा बी एस सी प्रथम सत्र के सभी विद्यार्थियों को एन ई पी के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया एवं पढ़ाई के साथ साथ क्लब की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रीती, प्रोफेसर उत्तमा पण्डे, प्रोफेसर चीनू बंसल, एस एल ए गुलाब सिंह मांटा, प्रताप लैब असिस्टेंट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।