एकजुट होकर भाजपा को देंगे मात ddnewsportal.com

एकजुट होकर भाजपा को देंगे मात ddnewsportal.com

एकजुट होकर भाजपा को देंगे मात

पांवटा कांग्रेस का ऐलान ए जंग, धरती पुत्र का भी लगा नारा, 

जनादेश कांग्रेस के पक्ष में, भाजपा ने खरीद-फरोख्त से बनाई जिला और नगर परिषद- किरनेश जंग 

पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल की बैठक मे एकजुटता के साथ निर्णय हुआ कि आगामी विधानसभा चुनाव मे  कांग्रेस की एकता भाजपा को शिकस्त देगी। मंडल प्रधान अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में चुंगी नंबर 6 कांग्रेस कार्यालय में

बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव में उर्जा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को मात देने के लिए कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई। और एकमत से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से ही टिकट देने की मांग उठी। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि पांवटा साहिब से कांग्रेस पार्टी से जिसको भी टिकट मिलेगा सब एक साथ चल कर पांवटा साहिब से ऊर्जा मंत्री सुखराम को हराएंगे। सभी ने कांग्रेस प्रभारी के माध्यम से हाईकमान को भी यह संदेश भेज दिया है कि पांवटा से किसी धरतीपुत्र को ही टिकट दिया जाए तब यहां पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने खुलेआम कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए बाहरी तत्व जिम्मेदार हैं जो चुनाव के मौके पर आकर पार्टी का माहौल खराब करते हैं और युवाओं को गुमराह करते हैं।
इस मौके पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी को जनता ने भारी समर्थन दिया है। लेकिन भाजपा के नेता व ऊर्जा मंत्री ने अपनी साख बचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति की उन्होंने इस चुनाव में खरीद-फरोख्त कर जिला परिषद

और नगर परिषद पर कब्जा किया है जबकि आम जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है। वर्ष 2022 का चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजय दर्ज करेगी। ऊर्जा मंत्री के खिलाफ आम जनता तो सड़क पर उतरेगी ही, सुखराम की बिरादरी के लोग भी उन से परेशान हैं और कांग्रेस के संपर्क में हैं। अब सुखराम चौधरी ज्यादा दिन तक लोगों को गुमराह नहीं कर सकते हैं। वह झूठ

बोलकर झूठे वादे कर कर लोगों को विभिन्न पदों का लालच देकर वोट बटौर रहे हैं। लेकिन अब उनका राजनीतिक अंत निश्चित है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रभारी राजकुमार ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया। इस मौके पर कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अवनीत सिंह, युवा नेता प्रदीप चौहान, मोहब्बत अली, जगदीश चौहान, लाल सिंह, ममता चौहान, वसीम, देवराज आदि कईं कार्यकर्ता मौजूद रहे थे। इस मौके पर पंचायती राज संस्थाओं में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया और उन योद्धाओं को भी सम्मानित किया जो किसी कारण वंश इस चुनाव में हार गए थे। लेकिन पार्टी का हाथ नहीं छोड़ा।