Paonta Sahib: वार्ड-6 में इंदरप्रीत कौर की पकड़ हो रही मजबूत, साफ-सुथरी छवि और विकास को लेकर विजन का मिल रहा लाभ ddnewsportal.com
Paonta Sahib: वार्ड-6 में इंदरप्रीत कौर की पकड़ हो रही मजबूत, साफ-सुथरी छवि और विकास को लेकर विजन का मिल रहा लाभ

पाँवटा साहिब में नगर परिषद चुनाव को लेकर आजकल चुनावी शोर जोरों पर है। हर वार्ड में उम्मीदवार अपनी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में नगर का वार्ड नंबर-6 इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि यहां इंदरप्रीत कौर का लगातार बढ़ता जनसमर्थन चुनावी समीकरणों को दिलचस्प बना रहा है। अपने राजनीतिक तजुर्बे व साफ-सुथरी छवि, शिक्षित व्यक्तित्व और जन सरोकारों से जुड़ी सोच के दम पर जनता के बीच उन्होंने मजबूत पकड़ बनाई है।
वार्ड के लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका मानना है कि ईमानदार शिक्षित और जागरूक मेहनती नेतृत्व को मौका देने का समय है। युवाओं का कहना है कि इंदरप्रीत कौर न केवल पढ़ी -लिखी हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों को समझने और समाधान निकालने की क्षमता भी रखती हैं, जो वार्ड के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है।

नामांकन दाखिल करने के बाद से ही इंदरप्रीत कौर ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया था। उन्हें चुनाव निशान कुर्सी मिला है घर-घर पहुंचकर वे लोगों से संवाद कर रही हैं, उनकी समस्याएं सुन रही हैं और विकास का स्पष्ट विज़न भी सांझा कर रही हैं। खास बात यह है कि उन्हें सिर्फ महिलाओ का ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों और युवाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो किसी भी उम्मीदवार के लिए मजबूत सामाजिक आधार का संकेत होता है। ऐसे में सुलझे हुए उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी इंद्रप्रीत कौर विरोधियों दलों के लिए चुनौती बन गई है, खासकर तब जब जनता स्थानीय मुद्दों पर आधारित नेतृत्व को प्राथमिकता देने के मूड में दिखाई दे रही है। विरोधियों की नींद उड़ रखी है