Paonta Sahib MC Election News: मोनू का विजन तो गजब का है, पढ़ें, वार्ड नम्बर-7 से दावेदारी जताने वाले मोहसिन खान का डवलपमेंट को मास्टर प्लान... ddnewsportal.com

Paonta Sahib MC Election News: मोनू का विजन तो गजब का है, पढ़ें, वार्ड नम्बर-7 से दावेदारी जताने वाले मोहसिन खान का डवलपमेंट को मास्टर प्लान...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib MC Election News: मोनू का विजन तो गजब का है, पढ़ें, वार्ड नम्बर-7 से दावेदारी जताने वाले मोहसिन खान का डवलपमेंट को मास्टर प्लान...

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ जोरों पर है। नगर परिषद का वार्ड वाइज रिजर्वेशन रोस्टर जारी होने के बाद से दावेदार सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में पाँवटा साहिब के वार्ड नंबर-7 से भी दावेदारों की सूची में एक युवा व शिक्षित नाम मोहसिन खान का भी चर्चा में हैं। चर्चा ज्यादातर उनके वार्ड के विकास को लेकर विजन की भी है। मोहसिन खान मोनू ने वार्ड के लोगों के लिए अपने विजन को लेकर 10 गारंटी वाले पंपलेट छपवाए है जिसमे वार्ड के डवलपमेंट का एक प्लान है या यूं कहें कि ये एक तरह से उनका घोषणापत्र है। 

इस घोषणापत्र के मुताबिक मोहसिन खान (मोनू) ने जो 10 गारंटी दी है उसमें

1. : वार्ड नं0 7 में वाल्मिकी भगवान की 60 फूट ऊंची मूर्ति स्थापना।

2.: पार्षद पद की शपथ लेने के बाद गंदे नाले को 3 महीने के अंदर यमुना पथ
बनना।

3.: स्ट्रीट लाईट हर 100 मीटर पर स्थापित करना।

4. स्ट्रीट लाईट के खराब होने के 12 घंटे के अंदर उसको ठीक करवाना।

5.: वार्ड नं0 7 में बढ़ती चोरियों और नशेड़ियों को रोकने के लिए पूरे वार्ड में सी०सी०टी०वी० कैमरे लगवाना।

6.: हर महीने वार्ड नं0 7 में सेवा कैंप लगाना और लोगों की समस्या सुलझाना।

7.: वार्ड नं0 7 में सारी गलियों को पक्का करवाना।

8.: वार्ड नं0 7 में पुरानी इंदरा मार्किट तोड़ कर नया कॉम्पलैक्स डा० भीमराव अंबेडकर के नाम से स्थापित करना।

9.: वार्ड नं0 7 में जामा मस्जिद के लिए पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाना।

10.: वार्ड नं0 7 में मैन बाजार और हॉस्पिटल के बीच जाम की समस्या को पूर्ण रूप से सुलझाना।

मोहसिन का कहना है कि वह वार्ड में वोट लेने के लिए नहीं बल्कि विकास करने आना चाहते है। इसलिए जनता उनका सहयोग कर एक बार उन्हें मौका देकर देखें।