Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में 50 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख़, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में 50 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख़, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में 50 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख़, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप

पाँवटा साहिब के गाँव बालीवाला में लगभग 50 बीघा में गेंहू की फसल जलकर राख़। स्थानीय पंचायत निवासी अनिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगजनी की सूचना SDM पाँवटा को दी गई, जिसके बाद उन्होंने तहसीलदार और फायर के टीम को मोके पर भेजा। हालांकि तब तक सैंकड़ो स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होनें प्रशासन से निवेदन किया है कि तुरंत पीड़ित किसानों को मुआवजे का प्रावधान करे। उन्होनें आरोप लगाया कि यह घटना विद्युत बोर्ड की लापरवाही के कारण घटित हुई है  खेतों के उपर हाइवोल्टेज लाइन के कारण यह आगजनी हुई है। 

उन्होंने कहा कि इस आगजनी में जिसकी गेंहू की फसल जलकर खाक हुई है उनमें किसान रुपिंदर पुत्र पृथ्वी सिंह, हरजीत सिंह पुत्र सुभाष सिंह, अशोक कुमार पुत्र मुलखराज, गुरदास पुत्र बाबू राम, ओम प्रकाश, सुखराम पुत्र परसराम, सुरेश, हरमेश पुत्र जगतराम, रमेश पुत्र बंता राम, जोगिंदर पुत्र मलो राम, महिन्दर पुत्र राम स्वरूप, सोहन पुत्र रामस्वरूप, राजा राम पुत्र बग्गा राम, संतोष देवी पत्नी अशोक कुमार के नाम शामिल है।