Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल के डॉक्टर्स ने फिर जांची सैकड़ों लोगों की सेहत, इस बार छछेती में ddnewsportal.com
Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल के डॉक्टर्स ने फिर जांची सैकड़ों लोगों की सेहत, इस बार छछेती में

मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल नाहन रोड सूरजपुर, पांवटा साहिब के द्वारा सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (CCI) राजबन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत छछेती में किया गया।
इस शिविर में डॉ राजेश तायल, डॉक्टर अनीस अहमद हाशमी, डॉक्टर आशिमा, डॉक्टर जेबा, विशाल तोमर, ऋतु, अमृता, रामलाल शर्मा, अंकुश, कमल आदि ने 110 रोगियों की जांच की गई जिसमें हड्डी रोग के 22, सामान्य रोग के 50, आंखों की जांच 23, दंत रोग के 07 तथा बाल रोग के 08 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई।

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बी. डी. त्यागी, डॉक्टर संजीव सहगल, सीमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया राजबन के जनरल मैनेजर एच. आर. तथा स्वास्थ्य कर्मी कैंप में मौजूद रहे। डॉ संजीव सहगल ने बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, आईसीयू ,एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन एवं एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध है।
