Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में हुआ फ्री ईएनटी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन, इन संस्थाओं का रहा सहयोग... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में हुआ फ्री ईएनटी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन, इन संस्थाओं का रहा सहयोग...

रोटरी क्लब पाँवटा साहिब, रोटरी सखी क्लब, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और इनर व्हील क्लब पाँवटा साहिब के संयुक्त तत्वावधान में फ्री ईएनटी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए शांति स्वरूप गुप्ता महासचिव द्वारा बताया गया कि डॉक्टर कुलदीप ठाकुर फॉर्टिस हॉस्पिटल मोहाली द्वारा ज्ञानचंद धर्मशाला तारूवाला रोड पाँवटा साहिब में यह ENT कैंप लगाया जिसमें 52 व्यक्तियों व महिलाओं द्वारा आंख कान व नाक का टेस्ट कराया गया। इस दौरान चिकित्सक ने कैंसर के संबंध व अन्य कईं बीमारियों के संबंधित लोगों को जानकारी भी दी। साथ ही इसके परिणाम और बचाव के बारे में भी लोगों को बताया जिससे भविष्य में इन बीमारियों से बचा जा सके।

इस मौके पर शान्ति स्वरूप गुप्ता, महेश खुराना, सुनीता शर्मा, अरुण शर्मा, डॉक्टर प्रवेश सबलोक, रितु गुप्ता, यशपाल धीमान, कमलजीत सिंह चड्ढा, विपिन कालिया, टीपी सिंह, सुंदर सिंह सुंदरलाल मेहता आदि मौजूद रहे।
