Natti Star Ajay: प्रसिद्ध लोकगायक अजय चौहान को रजा मुराद के हाथों हिमालयन श्री पुरस्कार 2026 ddnewsportal.com
Natti Star Ajay: प्रसिद्ध लोकगायक अजय चौहान को रजा मुराद के हाथों हिमालयन श्री पुरस्कार 2026, हिमाचल का पहला 52 मिलियन क्रास कर चुका गीत...

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के ख्याति प्राप्त हिमाचली युवा लोक गायक अजय चौहान को फिर से बड़ा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। इस बार बाॅलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद ने उन्हें सम्मानित किया है। हमीरपुर में आशा किरन संस्था द्वारा यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाॅलीवुड के महानायक रज़ा मुराद विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान अजय चौहान को रजा मुराद के शुभ हाथों से, हिमाचल का पहला ऐसा "चस्का" गाना जो 52 मिलियन के आँकड़े को पार कर गया, इसके लिए हिमालयन श्री पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

अजय चौहान ने बताया कि इस सम्मान और पुरस्कार के लिए वह सभी चाहने वालो का और अपने सभी दोस्तों का दिल से धन्यवाद करते हैं। सभी के सहयोग और आश्रीवाद के बिना यह सम्भव नहीं था। आशा किरन संस्था और फीट ऑफ़ फ़ायर फ़ाउंडेशन के ऑनर भाई अमित भाटिया का दिल से धन्यवाद।