Paonta Sahib: ऐतिहासिक होली मेले पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा, विभिन्न स्थानों पर लगेंगे 50 CCTV कैमरा, इनको मिला टेंडर... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: ऐतिहासिक होली मेले पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा, विभिन्न स्थानों पर लगेंगे 50 CCTV कैमरा, इनको मिला टेंडर...

पाँवटा साहिब में नगर परिषद द्वारा आयोजित ऐतिहासिक होली मेले पर तीसरी आँख का भी पहरा रहेगा। पुलिस सुरक्षा तो चप्पे चप्पे पर होगी ही लेकिन इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा विभिन्न मुख्य स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर आमंत्रित किए थे जो अवार्ड हो चुके हैं। इसके तहत यह 50 सीसीटीवी कैमरे एंट्री से लेकर मेला स्थल तक मुख्य मुख्य स्थानों पर लगेंगे। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे जिसमे अंकिता के नाम टेंडर जारी हुआ।

इन्होने सबसे कम रेट 200 रूपए प्रति केमरा प्रतिदिन के हिसाब से रेट भरे थे। इसमें पुलिस के साथ मिलकर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा जहां से पूरी निगरानी रखेंगे।

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि इस टेंडर में 9 लोगों ने भाग लिया। कड़ा कंपीटीशन हुआ और 10 रूपए के अंतर से अंकिता के नाम यह टेंडर जारी हुआ। यह कैमरे 2 मार्च से 10 मार्च तक लगेंगे।