Shillai: योग प्रशिक्षक देवेंद्र देसाई ने बताए योग के विभिन्न आसन, शिलाई काॅलेज एनएसएस शिविर ddnewsportal.com

Shillai: योग प्रशिक्षक देवेंद्र देसाई ने बताए योग के विभिन्न आसन, शिलाई काॅलेज एनएसएस शिविर  ddnewsportal.com

Shillai: योग प्रशिक्षक देवेंद्र देसाई ने बताए योग के विभिन्न आसन, शिलाई काॅलेज एनएसएस शिविर

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो ने प्राचार्य डॉ• जे• आर• कश्यप के मार्गदर्शन में और कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान तथा यशपाल शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक सात दिवसीय शिविर के छठे दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित विशिष्ट योग प्रशिक्षक (Yoga instructor) और पूर्व सैनिक (Ex Service Man) देवेंद्र देसाई ने विभिन्न प्रकार के योगासनों (पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, शीर्षासन, हास्य आसान, अर्ध- मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, गोमुखासन, अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन, विपरीतकर्णी आसन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, शलभासन, विपरीत नौकासन, प्राणायाम आदि।) का प्रदर्शन करके और स्वयंसेवकों को सिखाते हुए बताया कि किस प्रकार दैनिक जीवन में योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के संदर्भ में सहायक है बल्कि मानसिक विकास की चरम सीमा का भी पथ प्रदर्शक है। 

भारतीय सेना से सेवानिवृत हो चुके श्री देसाई ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए योग के माध्यम से स्वयंसेवकों को जीवन में लगातार सकारात्मक रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

दिन के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने सहायक आचार्या रीबा ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में अपशिष्ट पुनर्चक्रण पर बारीकी से काम करते हुए अपशिष्ट पदार्थों को प्रसंस्कृत करके नई, रचनात्मक और उच्च गुणवत्ता वाली सुंदर कलाकृतियां बनाने का प्रयास किया। 

इस दौरान अन्य स्वयंसेवकों ने पेंटिंग कंपटीशन में हिस्सा लेकर फूल पौधों से सुशोभित गमलों में अनेक प्रकार की संदेश वाहक कलाकृतियां बनाई। उसके बाद स्वयंसेवकों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अखबार, पत्रिकाएं तथा पुस्तकों संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए महाविद्यालय के पुस्तकालय का भ्रमण किया।