Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में छठ पर्व की धूम, महिलाओं ने की बेटे की लम्बी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में छठ पर्व की धूम, महिलाओं ने की बेटे की लम्बी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में छठ पर्व की धूम, महिलाओं ने की बेटे की लम्बी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

विभिन्न समुदायों के शहर पाँवटा साहिब में बिहार और यूपी का प्रमुख पर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समुदाय के लोगों ने यमुना व बाता नदी के किनारे छठ पूजा की। इस प्रसिद्व पर्व के लिये देर शाम यमुना नदी पर पूजा अर्चना के लिये भारी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने सूर्य भगवान की पूजा की व उन्हें जल चढ़ाया। भगवान शिव की अराधना के साथ महिलाओं ने अपने घर मे सुख शांति व बेटे की लम्बी आयु की कामना की। इस मौके पर यमुना नदी व बाता नदी के किनारे हजारों की संख्या मे पूर्वांचल के लोग पूजा करने के लिये जुटे व एक दूसरे को छठ पर्व की बधाई दी। 

नदी के किनारे मेले जैसा माहौल रहा तथा बच्चों ने खूब पटाखे फोड़े। इस दौरान समुदाय की युवतियां भी नदी किनारे पंहुची व पूजा का विधान समझा। इससे पहले नए परिधानो मे समुदाय के लोग गन्ने व फलों की टोकरी सिर पर उठा कर यमुना नदी की और निकले। कई महिलाएं रास्ते भर मे पारंपरिक गीत गाते निकली। इसके अलावा बाता नदी के किनारे भी छठ पर्व के उपलक्ष पर सैकड़ों की तादात मे समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। बहरहाल पावटा मे सोमवार को छठ पर्व बड़े ही उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया।