Paonta Sahib: शनिवार से शुरू हो रहे गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव पर होंगे ये खास कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शनिवार से शुरू हो रहे गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव पर होंगे ये खास कार्यक्रम... ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब: गुरु पर्व के लिए गुरूद्वारा साहिब की सजावट मनमोहक 

शनिवार से शुरू हो रहे गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव पर होंगे ये खास कार्यक्रम...

सिखों के पहले गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकटोत्सव के लिए पांवटा नगरी सज गई है। यह तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव शनिवार 25 नवम्बर से शुरु हो जाएगा। पर्व के लिये पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा साहिब व नगर दुल्हन की तरह सज रहा है। इस पर्व के लिये गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उप प्रधान जत्थेदार जोगा सिंह और प्रबंधक सरदार जागीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर 25 नवम्बर से गुरुद्वारे मे कार्यक्रम आरंभ हो जायेंगे। श्रद्वालुओं द्वारा 3 अखण्ड पाठ शुरु किये जायेंगे जो भोग के साथ 27 नवम्बर को सुबह 6 बजे संपन्न होंगे।

उन्होने बताया कि इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या मे संगत पाँवटा साहिब पंहुचेगी जो गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब समैत गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन यमुनानगर मे माथा टेककर सुख समृद्वि की कामना करेगी। उनके ठहराव व लंगर की गुरुद्वारे मे विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हाने बताया कि इसके उपरान्त 27 नवम्बर को प्रमुख कार्यक्रम रहेगा। गुरुदेव का प्रकटोत्सव भी इसी तारीख का है। इस दिन निशान साहब झुलाये जायेंगे। अमृत संचार होगा। सारा दिन विशेष दीवान सजेगा जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल करेंगे। रात 9 बजे से कवि दरबार सजेगा जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। बहरहाल, गुरु प्रकाश उत्सव के लिये गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है।
                          

26 नवम्बर को होगा नगर कीर्तन-

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के मेनेजर सरदार जगीर सिंह ने बताया कि 26 नवम्बर रविवार को दोपहर 1 बजे नगर मे विशेष नगर कीर्तन निकलेगा जिसमे स्कूली बच्चे बेंड सहित व गतका पार्टी अपने करतब दिखाते नजर आयेंगे। इस नगर कीर्तन मे सुन्दर पालकी मे गुरुग्रंथ साहिब जी को सजाकर रखा जाएगा। यह नगर कीर्तन बद्रीपुर तक चलेगा और वहां से वापिस गुरुद्वारा साहिब पंहुचेगा।

➡️  लगातार ताजा अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल को फाॅलो करें
                                                       
27 नवम्बर की रात को सजेगा कवि दरबार-

27 नवम्बर सोमवार को निशान साहब झुलाये जायेंगे। अमृत संचार होगा। सारा दिन विशेष दीवान सजेगा जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल करेंगे। रात 9 बजे से 12 बजे तक कवि दरबार सजेगा जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें-: बच्चे को बिना हैल्मेट स्कूटी-बाइक पर बैठाया तो होगा बड़ा एक्शन...