Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में सीनियर स्टेट रग्बी टीमों का हुआ सिलेक्शन, पढ़ें पूरी सूची... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में सीनियर स्टेट रग्बी टीमों का हुआ सिलेक्शन, पढ़ें पूरी सूची...

पाँवटा साहिब में सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल्स (ब्वॉयज एवं गर्ल्स) बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इस ट्रायल में 65 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, फिटनेस और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का चयन उनकी दक्षता, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन समिति द्वारा किया गया।
गर्ल्स वर्ग में चयनित 15 खिलाड़ियों में शरदा बिलासपुर, इरम सिरमौर, कविता शिमला, रूबी सिरमौर, अनीशा सिरमौर, प्रतिभा सिरमौर, अंजलि बिलासपुर, विशाखा सिरमौर, तनुजा शिमला, सलोनी सिरमौर, साक्षी सिरमौर, काजल सिरमौर, जस्टा सिरमौर, कल्पना सिरमौर तथा प्रियंका शर्मा सिरमौर शामिल है।

इसी तरह ब्वॉयज वर्ग में चयनित खिलाड़ी गगन, अरबाज, आदर्श, संजय, विशाल, साहिल, गोविंद, ऋतिक पाल, सुमित, सूर्यांश, करण कुमार, अरविंद, विजय, ईशांत, इंतजार के नाम शामिल है।
चयनित खिलाड़ी आगामी सीनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो राजगीर (पटना) में 16 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ट्रायल्स इंचार्ज सुधीर, टेक्निकल मेंबर नवप्रीत एवं पंकज प्रभाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही ऑब्जर्वर आयुष एवं पुलकित, शानू गणमान्य

व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बनाया। ट्रायल्स के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं आयोजन समिति को बधाई दी गई तथा चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई।