Paonta Sahib: परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ नाम तो 31 मार्च से पहले पहुंचे नगर परिषद कार्यालय, वरना... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ नाम तो 31 मार्च से पहले पहुंचे नगर परिषद कार्यालय, वरना...

नगर परिषद कार्यालय पांवटा साहिब ने जनहित में एक सूचना प्रेस के माध्यम से जारी की है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी की तरफ से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि परिवार रजिस्टर सर्वे के अंतर्गत नगर परिषद पावंटा साहिब क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य किया गया था।

जिन परिवारों/व्यक्तियों का नाम किसी कारणवश इस सर्वे में शामिल नहीं हो पाया है, वे दिनांक 31 मार्च 2026 तक अपना व परिवार का नाम परिवार रजिस्टर मे दर्ज करवा लें। दिनांक 31 मार्च 2026 के बाद किसी भी व्यक्ति का नाम परिवार रजिस्टर मे दर्ज नही किया जाएगाा तथा भविष्य में परिवार नकल (Family register copy) से संबंधित किसी भी प्रकार की सुविधा प्राप्त करने से वंचित रह सकते है। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि समय सीमा के भीतर नगर परिषद कार्यालय, पांवटा साहिब में संपर्क कर अपना सर्वे पूर्ण कराएं।
