Paonta Sahib: PWD एंड जल शक्ति विभाग रिटायर्ड कर्मचारी संघ का गठन ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: PWD एंड जल शक्ति विभाग रिटायर्ड कर्मचारी संघ का गठन
इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की मौजूदगी में रमजान मोहम्मद को प्रधान और हसन खान को बनाया सचिव, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी...
पाँवटा साहिब में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें रिटायर्ड कर्मचारी ब्रांच पाँवटा साहिब का चुनाव इंटक के जिलाध्यक्ष की देखरेख में कराए गए। इसमे सर्व सम्मति से प्रधान रमजान मोहम्मद, उप प्रधान रामपाल, महासचिव जीमू दीन, सचिव हसन खान, मुख्य सलाहकार शौकत अली, देवराज

को चुना गया। सदस्यों में श्रवण कुमार, रामकिशन, मामचंद, कीकर सिंह, जोगिंदर सिंह चुने गए। कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया उनकी मांगे सरकार के समक्ष उठाए जाएगी। जिसमे 2016 के बाद जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए उनकी वेतन की

फिक्सेशन आज तक नहीं हुई जबकि विभाग द्वारा सेवा पुस्तिका एजी शिमला को मई 2022 में भेज दी गई। लेकिन आज तक एजी शिमला द्वारा ना तो वेतन निर्धारण किया गया और ना ही सेवा पुस्तिका वापिस मंडल पाँवटा साहिब को भेजी गई। संघ ने

सरकार से अनुरोध किया है कि कर्मचारियों की वेतन निर्धारण जल्दी से जल्दी किया जाए। बैठक में रमजान मोहम्मद, हसन खान, सरवन कुमार, केहर सिंह, मामचंद, रामकिशन, मामचंद, जोगिंदर सिंह, शौकत अली, गुलजारी लाल, रामकिशन, कीकर, बलबीर सिंह और मामचंद आदि मौजूद रहे।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    