Paonta Sahib: द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में लाइफ स्किल एडवांस पर CBP कार्यशाला का आयोजन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में लाइफ स्किल एडवांस पर CBP कार्यशाला का आयोजन
पाँवटा साहिब के तारूवाला स्थित द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में लाइफ स्किल एडवांस विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (CBP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को संवाद कौशल, समय प्रबंधन, निर्णय क्षमता, भावनात्मक समझ और समस्या समाधान जैसे जरूरी जीवन कौशलों में प्रशिक्षित करना था, ताकि वे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर सकें।

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में आशुतोष गौर और विक्रम वर्मा ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। सभी सत्र गतिविधि आधारित और इंटरैक्टिव रहे। ग्रुप वर्क, रोल प्ले और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से लाइफ स्किल्स को कक्षा-शिक्षण से जोड़ा गया। शिक्षकों ने नई तकनीकों और सरल तरीकों को सीखा।
इस सीबीपी में दून वैली स्कूल भांटावाली, डीएवी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब और आर्मी स्कूल अम्बाला सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।

विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा ने कहा, लाइफ स्किल आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। प्रशिक्षित शिक्षक ही विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं।”
डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने कहा, “यह कार्यशाला शिक्षकों को नई सोच और ऊर्जा देगी। कक्षा में लाइफ स्किल्स का समावेश ही असली शिक्षा है।”
प्रधानाचार्या ममता सैनी ने सभी प्रतिभागियों और रिसोर्स पर्सन्स का धन्यवाद करते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के विकास के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी मदद करते हैं।” सभी शिक्षकों ने कार्यशाला को बहुत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।