Sirmaur: रोटरी क्लब नाहन संगनी की नई टीम ने संभाला पदभार, मोनिका जैन अध्यक्ष ddnewsportal.com
Sirmaur: रोटरी क्लब नाहन संगनी की नई टीम ने संभाला पदभार, मोनिका जैन अध्यक्ष
नाहन। रोटरी क्लब नाहन संगनी का स्थापना समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन धीरज मेघलानी रहे।

इस वर्ष क्लब की अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन मोनिका जैन और सचिव के रूप में रोटेरियन भावना रतन ने पदभार संभाला। रोटेरियन मोनिका जैन एक सफल व्यवसायी महिला हैं और साथ ही एक कुशल गृहिणी भी हैं। वह इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सेवा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है।

इस वर्ष क्लब का थीम "Unstoppable - Creating Lasting Impact" रखा गया है। अध्यक्ष रोटेरियन मोनिका जैन ने कहा कि इस वर्ष हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई सेवा प्रोजेक्ट करेंगे और "Service Above Self" की भावना के साथ काम करेंगे। समारोह में क्लब के सभी सदस्यों, गणमान्य अतिथियों और मीडिया बंधुओं की उपस्थिति रही।