Paonta Sahib: रोटरी के नये अध्यक्ष यशपाल धीमान ने 2026-27 के लिए चुनी अपनी टीम, पढ़ें कौन-कौन है शामिल... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: रोटरी के नये अध्यक्ष यशपाल धीमान ने 2026-27 के लिए चुनी अपनी टीम, पढ़ें कौन-कौन है शामिल...
रोटरी क्लब पाँवटा साहिब की एक बैठक वर्तमान अध्यक्ष अंशुल गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे सर्व प्रथम महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने पिछले माह की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। उन्होने कहा कि यमुना विहार पार्क मे तीन सोलर लाइट लगाई जा रही है।

बैठक में 2027-28 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के चुनाव के बारे में भी चर्चा हुई और अंशुल गोयल को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया। साथ ही पुरुवाला स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के लिए 50 बैग वितरित करने का भी निर्णय हुआ।

वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष यशपाल धीमान ने नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिनके नाम बैठक में सभी को पढ़कर सुनाए गये। बैठक में अंशुल गोयल अध्यक्ष, शांति स्वरूप गुप्ता महासचिव, रक्षित अग्रवाल, एनपीएस सोहता, अरविंद मरवाह, कुलवंत सिंह चड्ढा, रणबीर सिंह, राकेश रहल, यशपाल धीमान और पार्शित आदि मौजूद रहे।
■ ये है वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी पाँवटा साहिब की टीम..
