विशेष: सत्ता का रंग उन पर न चढ़ा है और न चढ़ेगा ddnewsportal.com
 
                                विशेष: सत्ता का रंग उन पर न चढ़ा है और न चढ़ेगा
सादगी है इनकी पहचान, जनता भी कहने लगी है कि सीएम हो तो ऐसा, जानिए इस बार ऐसा क्या हुआ...
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार ऐसी घटनाओं को चरितार्थ करते रहते हैं। जिससे आप कह सकते हैं कि उन पर न तो सत्ता का रंग चढ़ा है और न ही चढ़ेगा। 
शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में मुख्यमंत्री भी एक ऐसा मामला देखने को मिला जिससे कहा जा सकता है कि सीएम सुक्खू की पहचान ही सादगी है। सुखविंदर सुक्खू यहां

जनसमस्याएं सुन रहे थे। जैसे ही वह लोगों की लंबी कतार के अंत में पहुंचे, अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखनी शुरू की। मसला गंभीर होने के कारण मुख्यमंत्री ने इसे इत्मिनान से सुनना चाहा। जहां वह खड़े थे, उससे कुछ ही दूरी पर उनके बैठने के किए कुर्सियों का प्रबंध था। लेकिन, उन्होंने कुर्सी पर बैठने के बजाय पास ही लगे एक बैंच पर बैठकर अधिकारियों की बात सुननी शुरू कर दी। उन्होंने साथ में कुछ अधिकारियों को भी बिठा लिया। इसे देखकर आसपास खड़े लोग कहने लगे कि मुख्यमंत्री हो तो ऐसा। 
गोरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले भी कई बार अपनी सादगी का परिचय दे चुके हैं। उनका घागस में बिलासपुर रोड पर बागी बिनौला में बहादुर ढाबे पर मक्की की रोटी व माह की दाल और कड़ी के साथ डिनर करना, श्रीनगर में फाइव स्टार होटल में न रुककर आम सरकारी गेस्ट हाऊस में रात को रुकना, चार्टड प्लेन से न आकर साधारण फ्लाइट से दिल्ली आना लोगों के दिल को छू चुका है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन (हिमाचल समाचार) 17 फरवरी 2023
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    