Paonta Sahib: एसडीएम द्विज गोयल ने स्पोर्ट्स किटें देकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित, समाजसेवी ओपी ठाकुर ने की स्पांसर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: एसडीएम द्विज गोयल ने स्पोर्ट्स किटें देकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित, समाजसेवी ओपी ठाकुर ने की स्पांसर  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: एसडीएम द्विज गोयल ने स्पोर्ट्स किटें देकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित, समाजसेवी ओपी ठाकुर ने की स्पांसर

शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर (ICDRC) द्वारा विद्यालय प्रतिभाओं को प्रदत्त स्पोर्ट्स किट पांवटा साहिब के एसडीएम श्री द्विज गोयल ने अपने कर कमलों से वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत शशि गुप्ता ने की। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब ने समाजसेवी  ओमप्रकाश ठाकुर की इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होते हैं।

एसडीएम श्री गोयल ने सम्मानित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रिंसिपल जीवन प्रकाश जोशी ने एस डी एम का स्कूल आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतवर्ष की कठिनतम परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात युवा प्रशासनिक अधिकारी द्विज गोयल आज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा पुंज है।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही विद्यालय ने पिछले वर्ष के 20 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल, योगा, रगबी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि 54 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य अजय शर्मा व नन्द लाल, लेक्चर रघुबीर तोमर, शशि गुप्ता, फिजिकल एजुकेशन टीचर धर्मेंद्र चौधरी, सुशील कुमार, चतर चौहान, ज्योति तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।