Paonta Sahib: वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक में नये सदस्यों का स्वागत, इस कार्य के लिए सरकार-प्रशासन का जताया आभार... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक में नये सदस्यों का स्वागत, इस कार्य के लिए सरकार-प्रशासन का जताया आभार...

वरिष्ठ नागरिक परिषद की मासिक बैठक राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में इस माह 9 नए सदस्य जुड़े राज कुमार अरोड़ा, जीवन शर्मा, पूरण चंद धीमान, राहुल सेवल, पुरुषोत्तम कुमार सिंघल, डॉ. परवेश सबलोक, जगदीश चंद्र सागवाल, विनोद कुमार गोयल तथा गुरशरण सिंह जिनका सभा में भव्य स्वागत किया गया। जिन सदस्यों का जन्मदिवस अप्रैल माह में आता है जिनमें टी सी गुप्ता, राज कुमार अरोड़ा, के एस नेगी, बलकार सिंह पन्नू, जसबीर साहनी, अधिवक्ता राजिंदर शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा उन्हें उपहार के साथ सम्मानित किया गया। वरिष्ठ उप प्रधान सरदार कुलवंत सिंह चौधरी ने अधिवक्ता राजिंदर शर्मा अध्यक्ष द्वारा संगठन की उपलब्धियों पर तथा परिषद के सदस्यों के अनूठे सहयोग करने हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की।

महासचिव विजय कुमार ने बताया कि सदस्यों ने आपस में विचार विमर्श, आमोद प्रमोद, सुझाव आदि का आदान प्रदान किया।
अंत में अध्यक्ष, अधिवक्ता राजिंदर शर्मा ने सरकार हिमाचल प्रदेश, जिलाधीश सिरमौर, जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा संचालित डे केयर सेंटर, पांवटा साहिब में बुजुर्ग नागरिकों हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे हार्दिक धन्यवाद किया तथा उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।
