Shillai: शिलाई कॉलेज में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान, जंक फूड हानिकारक... ddnewsportal.com

Shillai: शिलाई कॉलेज में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान, जंक फूड हानिकारक...
महिला प्रकोष्ठ, राजकीय महाविद्यालय शिलाई द्वारा रेड रिबन क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. विद्या द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश ठाकुर, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता, स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग, सिविल अस्पताल शिलाई उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि सभी को इस अभियान से जुड़ना है। उन्होंने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा पोषण की कमी से होने वाले रोगों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को दैनिक दिनचर्या में व्यायाम और उचित आहार शामिल करने तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।
इस व्याख्यान में रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रो. रंजना चौहान, प्रो. रीना शर्मा, प्रो. सुजाता खमन, प्रो. रीबा, प्रो. रीना, तथा प्रो. मनीषा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है।