कफोटा: जामना के अनिल कुमार और शिलाई की सविता का राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स को चयन ddnewsportal.com
कफोटा: जामना के अनिल कुमार और शिलाई की सविता का राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स के लिए चयन, हाटी समिति ने दी शुभकामनायें

आगामी 23 से 27 मार्च तक जयपुर शहर में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स मीट में गिरिपार क्षेत्र के जामना गांव से अनिल कुमार और शिलाई गांव की सविता देवी का तलवारबाजी खेल (Pera Fencing) के लिए चयन हुआ है। हि०प्र० पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र द्वारा दोनों को सूचना दी गई है।

अनिल कुमार पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पैरा स्पोर्ट्स में मैडल जीत चुके हैं जबकि सविता देवी का पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। अनिल कुमार 10-12 साल पहले एक ढंगार में गिरकर बहुत बुरी तरह से घायल हो गए थे, पीजीआई चंडीगढ़ में लम्बे इलाज के बाद आज भी इनको कमर के नीचे सूनापन है। इसी तरह सविता देवी को 12 साल पहले शिलाई में पैदल चलते हुए

एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी जिससे वह बूरी तरह से घायल हो गई। लम्बे उपचार के बाद सविता देवी को भी आज तक कमर से नीचे सूनापन है। लेकिन इन दोनों की हिम्मत और हौंसला देखकर क्षेत्र के लोगों को गर्व हो रहा है। राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डाॅ अमीचंद कमल और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने समिति की तरफ से दोनों युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।