Paonta Sahib: बारिश-बाढ़ से नुकसान की भरपाई को विधायक निधि से 55 लाख रुपए स्वीकृत ddnewsportal.com
Paonta Sahib: बारिश-बाढ़ से नुकसान की भरपाई को विधायक निधि से 55 लाख रुपए स्वीकृत
विधायक सुखराम चौधरी ने बांगरण-फूलपुर के ग्रामीणों ने किया वायदा निभाया, जामनीवाला-कुंडियो पंचायत को भी राहत

पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में बीती बरसात में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने कई पंचायतों में व्यापक नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी मदद का वायदा किया। जिस पर विधायक ने जमीनी स्तर पर काम करते हुए अपने वायदों को पूरा कर दिखाया।
विधायक सुखराम चौधरी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी विधायक निधि से 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर एक बड़ा कदम उठाया है, जो उनके “सेवा ही कर्तव्य” वाले संकल्प को दर्शाता है।
स्वीकृत राशि में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सिंचाई योजना की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये की घोषणा को पूरा किया गया। यह राशि विधायक निधि से जारी कर दी गई है। जल्द ही जल शक्ति विभाग इस कार्य को शुरू करेगा, जिससे आगामी बरसात में नुकसान से बचाव होगा और किसानों को राहत मिलेगी।

इसके साथ-साथ खारा खाला, ग्राम पंचायत जामनीवाला में बाढ़ से प्रभावित किसानों की उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए 7.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त अजीवाला, ग्राम पंचायत कुंडियों में खाला में आई बाढ़ से उपजाऊ जमीन को हुए नुकसान की भरपाई और संरक्षण के लिए 7.50 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा,
“मैं पाँवटा साहिब का सेवक हूं और सेवा करना मेरा कर्तव्य है। मैं हमेशा जनता की सेवा करता रहूंगा। कुछ लोग भले ही राजनीति करने में लगे हों, लेकिन जनता सब समझती है। पांवटा साहिब का विकास तभी संभव है, जब उसका बेटा मजबूती से खड़ा रहेगा।” इस कदम से क्षेत्र की जनता में राहत और भरोसे का माहौल बना है, वहीं किसानों को भी बड़ी उम्मीद जगी है कि उनके नुकसान की भरपाई और भविष्य में सुरक्षा के लिए ठोस प्रयास जारी रहेंगे।
