सिरमौर: हरिराम शास्त्री राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, लाधी क्षेत्र में खुशी ddnewsportal.com

सिरमौर: हरिराम शास्त्री राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, लाधी क्षेत्र में खुशी ddnewsportal.com

सिरमौर: हरिराम शास्त्री राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, लाधी क्षेत्र में खुशी

शिलाई क्षेत्र के लाधी क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता हरिराम शास्त्री को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) में बड़ा पद मिला है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस हिमाचल प्रदेश इंटक में श्री शास्त्री को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। यह नियुक्ति इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने तत्काल प्रभाव से दी है। प्रदेश महासचिव राजीव सिंह रूपल ने इस आशय में 23 अप्रैल को नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसमें सिरमौर के लाधी क्षेत्र के रोनहाट (कोटी बोंच) से हरिराम शास्त्री के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों कांगड़ा, भरमौर और सिरमौर से भी कुल चार और नाम शामिल है। 

हरिराम शास्त्री के इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है तथा विश्वास जताया है कि वह मजदूर तबके के हितों के लिए कार्य करेंगे। उधर, अपनी नियुक्ति पर हरिराम शास्त्री ने प्रदेश हाईकमान, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और इंटक प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।