शिलाई: गिरिपार क्षेत्र में बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बारे में किया जागरूक ddnewsportal.com

शिलाई: गिरिपार क्षेत्र में बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बारे में किया जागरूक ddnewsportal.com

शिलाई: गिरिपार क्षेत्र में बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बारे में किया जागरूक

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई व जिला बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर के सयुंक्त तत्वावधान में पंचायत घर अश्याड़ी में वृत स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बारे जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान भारत सरकार, विशेषकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका लक्ष्य 2030 तक भारत को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाना है।  सोहन पुण्डीर ने बच्चों से जुड़े सभी कानूनों किशोर न्याय अधिनियम- 2015, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल मजदूरी निषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012), दत्तक ग्रहण विनियमन अधिनियम आदि बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना व इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। सोहन पुण्डीर ने नशीले पदार्थों के बढ़ते चलन को रोकने के लिए उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे इसे रोकने के लिए आगे आएं ताकि बच्चों के भविष्य को खराब होने से बचाया जा सके। 

पर्यवेक्षक मिल्लाह व टिम्बी वृत किरण लता ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान की व सभी उपस्थित लोगों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन सभी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं ताकि लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण 2.O, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। 


शिविर में टिम्बी वृत की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अश्याड़ी पंचायत की किशोरियों सहित लगभग 60 लोगों ने भाग लिया। पर्यवेक्षिका किरण लता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व लोगों का शिविर में आने के लिए धन्यवाद किया व आग्रह किया कि ये जानकारी जितना हो सके सभी लोगों से सांझा करें।