Paonta Sahib: पाँवटा साहिब और शिलाई में सोमवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, शट-डाउन  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब और शिलाई में सोमवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, शट-डाउन  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब और शिलाई में सोमवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, शट-डाउन 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और शिलाई में सोमवार को शट-डाउन रहेगा। यह कट मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते लगाया जा रहा है। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक यह कट लगाया जाना है। विद्युत मंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले कई उपमंडलों में यह मेगा पावर कट रहेगा। इस दौरान करीब 10 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।

इस दौरान पुरुवाला, सतौन, गिरीनगर, गोंदपुर, रामपुरघाट और शिलाई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इन उपमंडलों से जुड़े सभी ग्रामीण और शहरी इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी व घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ता इससे प्रभावित होंगे।

सहायक अभियंता सतौन एवं पुरुवाला रवि शंकर और वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता पाँवटा साहिब अंशुल ठाकुर ने बताया कि यह कार्य अतिआवश्यक तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए हो रहा है, जिसके चलते विधुत मंडल पांवटा साहिब के तहत शटडाउन जरूरी है। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की हैं।