Sirmaur: सिरमौर की गैस एंजैसियो में पर्याप्त मात्रा मे घरेलू एल०पी०जी० सिलैंडर उपलब्ध, अफवाहों पर न दे ध्यान: प्रियंका वर्मा ddnewsportal.com
Sirmaur: सिरमौर की गैस एंजैसियो में पर्याप्त मात्रा मे घरेलू एल०पी०जी० सिलैंडर उपलब्ध, अफवाहों पर न दे ध्यान: प्रियंका वर्मा

मध्य-पूर्व एशिया मे जारी अतंर्राष्ट्रीय संघर्ष की खबरो के कारण पूरे प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी एल०पी०जी० की उपलब्धता को लेकर कुछ अफवाहे फैल रही है। इस बारे जिला सिरमौर की समस्त जनता को सूचित किया जाता है कि जिला सिरमौर मे संचालित सभी गैस एंजैसियो मे पर्याप्त मात्रा मे घरेलू एल०पी०जी० सिलैंडर उपलब्ध है व उपभोक्ताओ को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
अतः आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान न दे तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलैंडरो का भंडारण न कर, आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलैंडर बुक करवाऐं। उपभोक्ता अपने घरेलू गैस सिलैण्डरों की बुकिंग विभिन्न माध्यमों जैसेकि SMS, Mobile App, Missed call व OMC की website पर जाकर कर सकते है।

इसके अतिरिक्त समस्त गैस एंजैसियो को इस प्रैस नोट के माध्यम से निर्देशित किया जाता है कि उपभोक्ताओ को निर्धारित समय के भीतर गैस सिलैंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलैंडर की आपूर्ति मे अनावश्यक देरी या किसी समस्या का सामना करना पडे तो सम्बधित गैस एंजैसी या जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले जिला सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222558 पर सम्पर्क कर सकते है।
