Paonta Sahib: SIU ने पाँवटा साहिब में पकड़ी 243.59 ग्राम अफीम, तीन के खिलाफ मामला दर्ज ddnewsportal.com

Paonta Sahib: SIU ने पाँवटा साहिब में पकड़ी 243.59 ग्राम अफीम, तीन के खिलाफ मामला दर्ज  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: SIU ने पाँवटा साहिब में पकड़ी 243.59 ग्राम अफीम, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

जिला सिरमौर की SIU टीम ने सीमांत नगर पाँवटा साहिब में अफीम की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। टीम को पाँवटा साहिब में गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेहड़ेवाला रोड़ पांवटा साहिब के पास मोटर साईकिल नम्बर

HP17E-5518 में तीन व्यक्ति है जो वहीं पर हैं तथा वह तीनो काफी समय से पाँवटा साहिब में मादक पदार्थ अफीम बेचने का धंधा कर रहे है। जिनके पास भारी मात्रा में मदक पदार्थ हो सकता है। जिस सूचना पर टीम तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके पर गई जहां पर पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति मौका से भागने लगे। परन्तु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से उपरोक्त दो व्यक्तियों को काबू कर लिया जिनके नाम चरणजीत

सिंह पुत्र रांजा सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब तथा सूरज पुत्र रंजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब मालूम हुए हैं। जिनके कब्जे से कुल वजन 243.59 ग्राम अफीम बरामद की गई है। एक व्यक्ति मौक से भागने में सफल हो गया जिसका नाम हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह मालूम हुआ है। जिसे भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 18, 25, 29-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।