Cyber Fraud Alert News: स्मार्टफोन का करें स्मार्ट यूज, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की ये सलाह जरुर मानें  ddnewsportal.com

Cyber Fraud Alert News: स्मार्टफोन का करें स्मार्ट यूज, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की ये सलाह जरुर मानें  ddnewsportal.com

Cyber Fraud Alert News: स्मार्टफोन का करें स्मार्ट यूज, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की ये सलाह जरुर मानें 

भारत में तेजी से बढ़ती Digital Connectivity और Smartphone Usage के साथ-साथ Cyber Crime भी नए और खतरनाक रूप ले रहा है। देश के प्रमुख Cyber Security Experts, वरिष्ठ Cyber Investigators तथा राष्ट्रीय Cyber Crime Monitoring Agencies ने आम नागरिकों को Smartphone और Digital Platforms का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर एवं साइबर क्राइम विशेषज्ञ, हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुसार आज Cyber Criminals Fake KYC Update, Banking Fraud Calls, WhatsApp Hacking, APK Malware Links, QR Code Scam, Screen Sharing Apps, Fake Investment Platforms, Social Media Impersonation तथा AI आधारित Deepfake Voice और Video Calls के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

Cyber Criminals अब Panic और मानसिक दबाव का फायदा उठा रहे हैं।


जांच एजेंसियों का कहना है कि अपराधी अब Artificial Intelligence और Psychological Manipulation का उपयोग करके लोगों का विश्वास जीतते हैं। कई मामलों में पढ़े-लिखे और Digital रूप से जागरूक लोग भी जल्दबाजी, डर या जानकारी की कमी के कारण Cyber Fraud का शिकार हो रहे हैं।

Cyber Safety केवल Technical Issue नहीं — यह Public Awareness का विषय है। Cyber Safety आज केवल तकनीकी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह Digital Discipline, Responsible Smartphone Usage और Public Awareness से जुड़ा विषय बन चुका है।

Smartphone बना जरूरत भी और जोखिम भी: 

आज Smartphone Banking, Education, Healthcare, Governance, Communication और Emergency Services का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। लेकिन Unknown Calls, Suspicious Links और बिना जांचे Apps पर भरोसा करना गंभीर Cyber Risk पैदा कर सकता है।

Fake Bank, Police और Courier Calls से सावधान रहें

देशभर में बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, Courier Service या सरकारी एजेंसी बनकर Fraud Calls करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। किसी भी अनजान कॉल पर तुरंत भरोसा न करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

Unknown APK Files और Suspicious Links कभी Download न करें

WhatsApp, SMS, Telegram या Social Media के माध्यम से भेजे गए APK Files और Unknown Links मोबाइल में Malware Install कर सकते हैं, जिससे Banking Details, Passwords और Personal Data चोरी हो सकता है।

Screen Sharing Apps बन सकते हैं Banking Fraud का हथियार

Cyber Fraudsters लोगों को AnyDesk, TeamViewer या अन्य Screen Sharing Apps डाउनलोड करवाकर उनके Mobile Banking System तक पहुंच बना लेते हैं। ऐसे किसी भी App को अनजान व्यक्ति के कहने पर Download न करें।

AI Deepfake Technology का बढ़ता दुरुपयोग

AI आधारित Fake Voice और Video Technology का उपयोग कर रिश्तेदारों, वरिष्ठ अधिकारियों या परिचित व्यक्तियों की नकली आवाज बनाकर Financial Fraud किए जा रहे हैं। किसी भी Emergency Money Request को Verify किए बिना स्वीकार न करें।

Fake Investment और Trading Schemes से बचें

“Double Money”, “High Return Investment” या “Guaranteed Profit” जैसे दावों वाले Fake Trading Apps और Investment Platforms बड़ी संख्या में लोगों को ठग रहे हैं।

QR Code Scam अभी भी बड़ा खतरा


QR Code Scan करते समय पूरी सावधानी रखें। Fraudsters नकली QR Codes और Fake Customer Care Numbers का उपयोग करके लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल रहे हैं।

महत्वपूर्ण Smartphone Safety Tips

✅ GPS और Location Services केवल आवश्यकता होने पर ही ON रखें।

✅ WhatsApp Group Privacy Settings सुरक्षित रखें।

✅ Unknown Video Calls और Screen Sharing Requests Avoid करें।

✅ Bluetooth, NFC और Hotspot उपयोग के बाद OFF रखें।

✅ केवल Google Play Store या Trusted Sources से ही Apps Install करें।

■ Essential Digital Security Practices अपनाएं

■ WhatsApp, Gmail, Social Media और Banking Apps में Two-Step Verification Enable करें।

■ Linked Devices नियमित रूप से Check करें।

■ OTP, UPI PIN, Password, ATM PIN और CVV किसी के साथ साझा न करें।

■ किसी भी Cyber Fraud या Suspicious Call की तुरंत National Cyber Helpline 1930 पर रिपोर्ट करें।

■ Healthy और Balanced Digital Lifestyle भी जरूरी

■ Sleep, Study, Office Work और Family Time के दौरान DND Mode का उपयोग करें।

■ Unnecessary Notifications बंद रखें ताकि Digital Stress कम हो सके।

■ Social Media का सीमित और संतुलित उपयोग करें।

■ Mobile में केवल आवश्यक Applications रखें ताकि Device अधिक सुरक्षित और बेहतर Performance दे सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि:
“Public Awareness ही Cyber Crime के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। अधिकांश Cyber Frauds केवल सावधानी, जागरूकता और समय पर Verification से रोके जा सकते हैं।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी Suspicious Call, Message या Online Offer पर Panic न करें, Confidential Information साझा न करें और Cyber Incident होने पर तुरंत संबंधित एजेंसियों को सूचित करें।