Paonta Sahib: बिलासपुर में अपना जोहर दिखाएगा पाँवटा साहिब का पियूष, हैंडबॉल मे सिलेक्शन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बिलासपुर में अपना जोहर दिखाएगा पाँवटा साहिब का पियूष, हैंडबॉल मे सिलेक्शन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बिलासपुर में अपना जोहर दिखाएगा पाँवटा साहिब का पियूष, हैंडबॉल मे सिलेक्शन 

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा 32वीं राज्यस्तरीय सीनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर मे होने जा रहा है जिसमें पाँवटा साहिब की कोटड़ी व्यास पंचायत के पीयूष डंगवाल का भी चयन हुआ है। पियूष के चयन से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह की लहर

दौड़ गई है, जो भविष्य की अनंत संभावनाओं को उजागर करती है। आज 13 फरवरी से बिलासपुर के जुखाला हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पीयूष की जबरदस्त तैयारियों ने उनके परिवार और कोच में सफलता के प्रति आश्वस्त कर दिया है। पीयूष के पिता राजिंदर चौधरी ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीयूष और उनके कोच की

कड़ी मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने भी पीयूष को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कोच ने बताया कि पीयूष ने पिछले तीन-चार वर्षों में हैंडबॉल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन बार ओपन और स्कूल स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। समाजसेवी सुखविंदर चौधरी, स्पोर्ट्स युवा क्लब, शिव मंदिर कमेटी कोटड़ी चाँदपुर और अन्य खेल प्रेमियों ने भी पीयूष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।