Shimla: सुक्खू सरकार का एक और बड़ा फैसला ddnewsportal.com
 
                                    Shimla: सुक्खू सरकार का एक और बड़ा फैसला
पूर्व सरकार के समय के ये मंडल बंद, तीन तहसीलों से छीना दर्जा...
हिमाचल प्रदेश की सरकार आए दिन कड़े फैसले ले रही है। हवाला बजट का अभाव बताया जा रहा है। सैंकड़ो संस्थान और कार्यालय डिनोटिफाई करने के बाद अब राज्य सरकार ने पूर्व

सरकार के समय बनाए मंडी सेटलमेंट मंडल का बंद कर दिया है, जबकि तीन स्तरोन्नत तहसीलों का दर्जा भी वापस ले लिया है। इस संबंध में राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। मंडी सेटलमेंट मंडल बंद करने के चलते अब कांगड़ा और शिमला सेटलमेंट मंडल का अधिकार क्षेत्र तत्काल प्रभाव से पूर्व की भांति रहेगा।
 इसके अलावा सरकार ने जिला लाहौल-स्पीति की उदयपुर, बिलासपुर की भराड़ी और सोलन की किशनगढ़ तहसील का दर्जा वापस लेकर उपतहसील कर दिया है। बहरहाल, भाजपा के विरोध के बावजूद भी सीएम सुक्खू की सरकार कड़े फैसले ले रही है।
इसके अलावा सरकार ने जिला लाहौल-स्पीति की उदयपुर, बिलासपुर की भराड़ी और सोलन की किशनगढ़ तहसील का दर्जा वापस लेकर उपतहसील कर दिया है। बहरहाल, भाजपा के विरोध के बावजूद भी सीएम सुक्खू की सरकार कड़े फैसले ले रही है। 
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    