Paonta Sahib: स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में पाँवटा साहिब शहर को बनाना है नंबर वन: EO MC ddnewsportal.com

Paonta Sahib: स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में पाँवटा साहिब शहर को बनाना है नंबर वन: EO MC ddnewsportal.com

Paonta Sahib: स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में पाँवटा साहिब शहर को बनाना है नंबर वन, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला की शहरवासियों से अपील

रंगों के पर्व होली के उपलक्ष पर नगर परिषद पांवटा साहिब ने शहरवासियों से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना में सहयोग की

अपील की है। नगर परिषद पांवटा साहिब की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने शहरवासियों को होली मोहल्ला मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दैते हुए कहा कि रंगों, उमंग और


सौहार्द के इस पावन अवसर पर आइए, हम सब मिलकर अपने सुंदर शहर पांवटा साहिब को स्वच्छ और आदर्श बनाएं। आपसे विनम निवेदन है कि अपने घरों व दुकानों का कचरा गीला एवं सूखा अलग-अलग रखें। निर्धारित समय पर कचरा केवल सफाई साथी / कचरा उठाने वाली गाड़ी को ही दें। सार्वजनिक स्थानों पर

कूड़ा न फैलाएँ और दूसरों को भी जागरूक करें। हम सबके सामूहिक प्रयास से ही हम स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में पांवटा साहिब को नंबर वन बना सकते हैं। आपके घरों में स्वच्छता संबंधी जानकारी देने हेतु स्वयं सहायता समूह (SHG) की बहनें आ रही हैं। कृपया उनका स्वागत करें, उनसे पूर्ण जानकारी


प्राप्त करें और स्रोत पर कचरा पृथक्करण में सहयोग दें। यदि आपके घर या दुकान तक कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंच रही है, तो आप Swachhata App डाउनलोड कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आपकी शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा।


आइए, इस होली पर रंगों के साथ-साथ स्वच्छता का संकल्प भी लें। 'मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी'।