Paonta Sahib: भारत विकास परिषद पाँवटा साहिब का होली पर परिवार मिलन समारोह, कवि गोष्ठी भी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद पाँवटा साहिब का होली पर परिवार मिलन समारोह, कवि गोष्ठी भी  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद पाँवटा साहिब का होली पर परिवार मिलन समारोह, कवि गोष्ठी भी

पाँवटा साहिब के बाता मंडी के ए वी एन रिजोर्ट में भारत विकास परिषद पांवटा साहिब ने होली उत्सव के पूर्व संध्या पर परिवार मिलन समारोह में कवि गोष्ठी का आयोजन किया। 

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष अनिल सैनी, सचिव नीरज उदवानी, वित सचिव नीरज बंसल एवं वरिष्ठ सदस्य अरुण शर्मा, अजय शर्मा ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। 

उसके पश्चात अध्यक्ष अनिल सैनी ने सभी कवियों और सदस्यों का अभिवादन करते हुए भारत विकास परिषद की भूमिका तथा उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 

काव्य गोष्ठी में जीवन प्रकाश जोशी ने होली का त्योहार कविता के माध्यम से आधुनिक और पुरातन होली मनाने का अन्तर बताया। सीमा बोस ने छोटी बच्ची कविता प्रस्तुत की। 

डॉ प्रमोद पारिख ने शिमला से कालका लौहपथ गामिनी का मानवीय करण किया। नीरज गोयल ने अपनी क्षणिकाओं से श्रोताओं को आनन्दित किया। 

बिन्दु शर्मा ने होली और श्रृंगार का सुन्दर चित्रण किया। सान्वी गोयल ने गायन माध्यम से अर्जी की पर्ची कविता में नारी वेदना प्रकट की। 

रेणु गोस्वामी ने संयोग श्रृंगार की सुन्दर कविता प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध किया। संजय भारद्वाज ने मानवीय संवेदना पर आधारित कविता के माध्यम से भावविभोर किया। 

विनोद सैनी शून्य ने पति पत्नी के अनूठे सम्बन्ध पर हास्य कविता प्रस्तुत कर सभी को हंसाया। उसके बाद उपस्थित महिलाओं ने चीजें खोज कर जल्दी से कुर्सी पर बैठने का खेल खेला, जिसमें रेणु गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद की पदाधिकारी सुमन गुप्ता द्वारा बखूबी संचालित किया गया उन्होंने होली के इतिहास एवं परंपरा के बारे में सबके साथ विचार साझा भी किया। 

फिर रोमांचक तंबोला खेल भी खेला गया। फिर सभी ने फूलों की होली खेलते हुए नृत्य किया। कार्यक्रम के अन्त में अजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

होली मिलन समारोह के अंतर्गत भारत विकास परिषद, पांवटा साहिब शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिवार सहित  भागीदारी सुनिश्चित की। होली मिलन समारोह बहुत ही सौहार्दपूर्ण एवं खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ।