Paonta Sahib: तारुवाला स्कूल के छात्र कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्तरीय गतका चैंपियनशिप में हासिल किया तृतीय स्थान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: तारुवाला स्कूल के छात्र कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्तरीय गतका चैंपियनशिप में हासिल किया तृतीय स्थान  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: तारुवाला स्कूल के छात्र कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्तरीय गतका चैंपियनशिप में हासिल किया तृतीय स्थान

पाँवटा साहिब के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब (तारुवाला) के छात्र कुलविंदर सिंह (कक्षा +2 कला संकाय) ने स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कुलविंदर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गतका चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें 30,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

इस सफलता के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल एवं समस्त स्टाफ ने सभी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हमारे होनहार छात्र को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।