Paonta Sahib: द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के आयुष्मान गाबा राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित ddnewsportal.com
Paonta Sahib: द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के आयुष्मान गाबा राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित
हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 13 एवं 14 जून 2026 को बिलासपुर में आयोजित एथलेटिक्स ओपन स्टेट चैंपियनशिप-2026 में द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के दो खिलाड़ियों ने अंडर-16 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में आयुष्मान गाबा एवं उत्कर्ष कुमार ने भाग लिया। इनमें से आयुष्मान गाबा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक तथा 60 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। आयुष्मान गाबा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ के लिए आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप हेतु किया गया है। यह प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर 2026 तक देहरादून में आयोजित होगी।

इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा, एकेडमिक निदेशक अंजू अरोड़ा तथा प्रधानाचार्या ममता सैनी ने आयुष्मान गाबा को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।