Paonta Sahib: आस्था और स्वास्थ्य का संगम: आंजभोज में शांत महायज्ञ का सफल आयोजन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: आस्था और स्वास्थ्य का संगम: आंजभोज में शांत महायज्ञ का सफल आयोजन
आंजभोज, पांवटा साहिब में आयोजित शांत महायज्ञ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन की विशेषता यह रही कि यहां आस्था और स्वास्थ्य सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर पांवटा स्वास्थ्य विभाग (BMO) एवं Sun Pharma CSR इकाई के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविरों में लगभग 800 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जो स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक उनके निकटतम स्थान पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस पहल ने यह संदेश दिया कि जनसेवा का कोई भी अवसर व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। धार्मिक आयोजनों जैसे बड़े जनसमूह वाले अवसरों का उपयोग समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए करना एक सकारात्मक कदम है।
पांवटा साहिब उपमंडल प्रशासन धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आस्था, सेवा और विकास — इन तीनों के समन्वय से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
