Sirmaur Accident News: ट्रक की छत पर डाल रहा था तिरपाल कि ऐसे झपट पड़ी मौ*त... ddnewsportal.com

Sirmaur Accident News: ट्रक की छत पर डाल रहा था तिरपाल कि ऐसे झपट पड़ी मौ*त...  ddnewsportal.com

Sirmaur Accident News: ट्रक की छत पर डाल रहा था तिरपाल कि ऐसे झपट पड़ी मौ*त...

सिरमौर जिला के नाहन के समीप एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शंभुवाला में बुधवार देर रात पेश आई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शुमटी, निवासी गांव पीर भोली, जिला बिलासपुर यमुनानगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुमटी अपने ट्रक की छत पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से छू गया और जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। एसपी सिरमौर, निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।