Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में अब मिलेंगे HIM BUS कार्ड, महिलाओं को बड़ी राहत: चौहान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में अब मिलेंगे HIM BUS कार्ड, महिलाओं को बड़ी राहत: चौहान  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में अब मिलेंगे HIM BUS कार्ड, महिलाओं को बड़ी राहत: चौहान

पांवटा साहिब क्षेत्र की महिलाओं को HIM BUS कार्ड बनवाने के लिए अब नाहन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पाँवटा साहिब बस सब डिपो में ही बस कार्ड मिलने शुरू हो गए हैं, जिससे क्षेत्र की मातृशक्ति को बड़ी राहत मिली है।

कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी कर प्रदेश के परिवहन मंत्री और MD परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर की महिलाओं को पहले कार्ड बनवाने के लिए नाहन जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी। मीडिया के माध्यम से परिवहन मंत्री से आग्रह करने के बाद अब इस समस्या का समाधान हो गया है।

उन्होंने बताया कि अब महिलाएं लोक मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं और उनका HIM BUS कार्ड घर पर या पांवटा डिपो से प्राप्त हो जाएगा। इससे पांवटा और शिलाई विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को सीधी सुविधा मिलेगी। प्रदीप चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कई जनहितकारी कार्य हुए हैं।

साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया, लेकिन कहा कि इसके बावजूद प्रदेश सरकार जनता को सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है।