गर्भवती महिलाओं को दूध-फल और दलिया ddnewsportal.com
 
                                गर्भवती महिलाओं को दूध-फल और दलिया
भाजपा महिला मोर्चा पांवटा मंडल ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत वितरित किया पौष्टिक आहार।
भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत हर दिन जगह जगह सेवा के कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी मे सेवा और समर्पण अभियान के चलते सेवा ही संगठन भावना को जारी रखते हुए भाजपा महिला मोर्चा मंडल पांवटा के द्वारा गोरखुवाला पंचायत में गर्भवती महिलाओं से संवाद किया और उन्हें दूध, फल और दलिया वितरित किया गया। मंडल की अध्यक्षा कृष्णा धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा

महिलाओं की काउंसलिंग भी की गई और उनसे मातृ वंदन के बारे में भी जानकारी ली गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी, प्रेमलता, सुरजीत कौर, निंद्रो देवी, प्रीति आदि मौजूद रहे।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    