Paonta Sahib: भाजपा ओबीसी, किसान और एससी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, पढ़ें पूरी सूची... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भाजपा ओबीसी, किसान और एससी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, पढ़ें पूरी सूची...
भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब मंडल ने भाजपा ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया है। पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी से चर्चा के उपरान्त मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने यह कार्यकारिणी घोषित की है।

ओबीसी मोर्चा में सुरेश चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष सुल्तान चौधरी, नरेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी और सुरेंद्र चौधरी को बनाया गया है। महामंत्री का कार्यभार सुनील चौधरी और गुरु चरण चौधरी को दिया गया है। सचिव मनीष कुमार, हेमराज चौधरी, हीरा पवार और दिनेश मेहरालू को बनाया गया। कोषाध्यक्ष शशि वाला तथा मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी, मुख्य प्रवक्ता राकेश राणा तथा प्रवक्ता दिनेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इसी तरह कार्य समिति सदस्यों में अनिल कुमार, निरंजन चौधरी, हरबंस चौधरी, गुरदास राम, अनिल कुमार, भीम सिंह तथा राजीव चौधरी, दिनेश चंद, सरवन और धर्मेंद्र चौधरी के नाम शामिल है।
इसी तरह भारतीय जनता किसान मोर्चा का अध्यक्ष सुरेश सैनी को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष गुरमीत चौधरी, श्यामलाल चौधरी, ओमप्रकाश कश्यप तथा महिंद्र पाल को नियुक्त किया गया है। महामंत्री का कार्यभार सुशील भंडारी और अविनाश झाबा को दिया गया है। सचिन सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, श्यामलाल सैनी तथा गुमान सिंह को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष का कार्यभार नीलम कुमारी को दिया गया है। मीडिया प्रभारी मोहनकांत कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी सुल्तान सिंह को बनाया गया है। मुख्य प्रस्ताव गुरमीत सिंह सैनी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्ण लाल, प्रमोद सैनी, जसवीर सिंह, जगत राम सैनी, रमेश चौधरी, हाकम सिंह और सुरजीत सिंह के नाम शामिल है।

इसी तरह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे का भी गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष दीपक मन्हांस को बनाया गया है। उपाध्यक्ष का कार्यभार किशन लाल धीमान, दिनेश चौहान, यशपाल चौहान तथा रविंद्र कुमार को दिया गया है महामंत्री बाबूराम रावत और जयराज को बनाया गया है। सचिव त्रिलोक धीमान, सुख मन्हांस, इकबाल सिंह तथा सागर को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष रूपा देवी, मुख्य प्रवक्ता राधा देवी को बनाया गया है। इसी तरह कार्य समिति सदस्यों में यादपाल, संदीप धीमान, सरबजीत कौर, रामलाल, रवि कुमार, परमजीत कौर, जसवीर कौर और बालकिशन के नाम शामिल है।