Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ पर्व, अध्यक्ष अनिल सैनी ने दी शुभकामनाएँ ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ पर्व, अध्यक्ष अनिल सैनी ने दी शुभकामनाएँ

भारत विकास परिषद पाँवटा साहिब ने करवा चौथ का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार के गेम्स के माध्यम से सभी महिलाओ और पुरुष

सदस्यों ने खूब मनोरंजन किया। डा. भूपेश धीमान प्रांत महिला सहभागिता ने करवा चौथ त्यौहार के बारे में बताया कि हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है, करवा चौथ सभी विवाहित

महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक, पत्नियाँ अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना पानी पिए और कुछ भी खाए बिना व्रत

रखना आसान नहीं है, लेकिन स्नेही पत्नियाँ अपने पति के प्रति पूरे प्रेम और सम्मान के साथ ये सभी रस्में निभाती हैं। रात में महिलाएं विधिवत पूजन करके और चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्था ने हमारी संस्कृति हमारी विरासत के तहत मनाया गया है और यह त्यौहार सभी भारतीय महिलाओं के लिए मंगलमय और उत्साह से परिपूर्ण हो, ऐसी हम कामना करते हैं।
