Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के बैरियरों पर नशा, चिट्टा और कैप्सूल के साथ दबोचे तीन आरोपी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के बैरियरों पर नशा, चिट्टा और कैप्सूल के साथ दबोचे तीन आरोपी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के बैरियरों पर नशा, चिट्टा और कैप्सूल के साथ दबोचे तीन आरोपी

सीमांत नगर पाँवटा साहिब के एंट्री प्वाईंट बैरियरों से हिमाचल प्रदेश में नशे की सप्लाई करते हुए पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमे एक मामला हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर तथा दूसरा मामला उत्तराखंड सीमा के गोबिंदघाट बैरियर के पास सामने आया है। पुलिस ने दोनो मामलों में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। 

पहले मामलें में, जिला सिरमौर की पाँवटा साहिब में तैनात डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नजदीक यमुनापुल गोविन्दघाट बैरीयर पर नाकाबंदी करके एक व्यक्ति नुर अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी मकान न0 54 वार्ड न0 9, देवीनगर, पांवटा साहिब, के कब्जे से  2.57 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में आरोपी नुर अहमद उपरोक्त के विरुद्ध धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

वहीं, दूसरे मामले में, पुलिस थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बहराल चैक पोस्ट से थोड़ा आगे मोड पर नाकाबन्दी करके मोटरसाईकल  न0 HP17H-6551 को चैक करने पर मोटर साईकल की छोटी डिक्की में  47 नशे के कैप्सुल व 105 नशे की गोलियां बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22,29-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आरोपी शहीदु रहमान पुत्र यामिन गांब भगवानपुर कीरतपुर,  डा0 पुरुवाला, तह0 पांवटा साहिब व काशम अली पुत्र नुर मोहम्द गांब रामपुर बंजारन, डा0 धौला कुंआ, तह0 पांवटा साहिब, को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।