Paonta Sahib: देश के महापुरुषों और प्रतीकों का सम्मान ही देश का सम्मान: विनय पत्राले ddnewsportal.com

Paonta Sahib: देश के महापुरुषों और प्रतीकों का सम्मान ही देश का सम्मान: विनय पत्राले ddnewsportal.com

Paonta Sahib: देश के महापुरुषों और प्रतीकों का सम्मान ही देश का सम्मान: विनय पत्राले

भारत भारती राष्ट्रीय एकात्मक‌ संस्था की राज्य स्तरीय लोह पुरुष सरदार पटेल सारध शताब्दी निमित्त राष्ट्रीय एकात्मकता संगोष्ठी का आयोजन ग्रैंड रिविरा होटल पांवटा साहिब में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय पत्राले राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भारती, रोशन लाल अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत भारती, राजकुमार उपाध्याय, अध्यक्ष भारत भारती उत्तराखंड, नत्थीमल वर्मा अध्यक्ष भारत भारती हिमाचल प्रदेश इकाई उपस्थित रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर संजीव गुप्ता भारत भारती हिमाचल इकाई द्वारा की गई।

ग्रैंड रिविरा होटल के सभा कक्ष में भारत भारती राष्ट्रीय एकात्मक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने अपने संबोधन में कहा कि जब जब हम धर्म, जाति, संप्रदाय, वर्ण, भाषा और क्षेत्र के आधार पर अपने आप को अलग महसूस करते हैं उस समय हमें अपने देश के महापुरुषों तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति चिंतन करना चाहिए तभी हमारी संकीर्णता दूर हो सकती है और हम राष्ट्र के व्यापकता को महसूस करते हुए संगठित हो सकते हैं। भारत भारती के अध्यक्ष ने हिमाचल प्रवास के दौरान हिमाचल प्रदेश की भारत भारती संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना भी की।    राष्ट्रीय एकात्मकता संगोष्ठी में मुख्यता लौह पुरुष सरदार पटेल द्वारा भारत वर्ष की एकता के सूत्र में बांधने एवं देश के विकास में योगदान प्रदत करने के लिए याद किया गया एवं उनके जीवन की विशेष उपलब्धियां को साझा किया गया। वहीं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन मुख्य वक्त द्वारा विस्तार से बंदे मातरम गीत की उत्पत्ति एवं समय-समय पर यथा और व्यथा वाले चर्चा की गई वंदे मातरम गीत को संपूर्ण रूप में हर परिवार द्वारा स्वयं एवं अपनी आने वाली पीढ़ियों को कंठस्थ करवा कर गाने का आह्वान किया गया, इसी क्रम में हिंद की चादर,गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी शहादत एवं सर्वोच्च बलिदान के संदर्भ में 350 वा वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष आयोजन करवाने एवं करने का भी निर्णय सर्व समिति से लिया गया इसी के साथ-साथ से भारत भारती एकात्मक संगठन कि भविष्य की योजनाओं एवं संगठन विस्तार बारे भी चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।    

राजकुमार उपाध्याय सह अध्यक्ष भारत भारती द्वारा सत्र के दौरान चर्चा एवं परिचर्चा के द्वारा सभी बिंदुओं पर विचार आमंत्रित किए गए एवं सर्वसम्मत निर्णय का प्रस्ताव सर्व समिति से पारित करवाया गया वहीं रोशन लाल अग्रवाल जी क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत भारती द्वारा अपने संबोधन में भारत भारती की उद्देश्य पूर्ति को लेकर विस्तार गामी योजनाओं बारे विस्तार से चर्चा की गई वहीं आगामी माह में भारत भारती के संगठन बैनर पर अलग-अलग विधाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया। भारत भारती हिमाचल इकाई के अध्यक्ष नत्थीमल वर्मा जी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी को आश्वस्त किया गया कि भारत भारती आने वाले समय में विद्यालय स्तरों पर, सामाजिक सरोकारों से जुड़े अन्य प्रकल्पों के साथ मिलकर विशेष आयोजन पौंटा साहिब क्षेत्र में करने जा रही है एवं पूर्व में भी किए गए कार्यों की पूर्ण जानकारी सभापति पर प्रस्तुत की इस संगोष्ठी के दौरान देवेंद्र कुमार चौबे विधि शर्मा हरीश शर्मा, अजय शर्मा एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किया। मातृशक्ति की उपस्थिति के साथ-साथ पांवटा साहिब में उत्तर भारत क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के  निवासियों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी बैठक में हिस्सा लिया एवं बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की। धन्यवाद प्रस्ताव एवं अध्यक्ष भाषण डॉक्टर संजीव गुप्ता सदस्य भारत भारती हिमाचल प्रदेश संस्था द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं अपने उदबोद्बन में चर्चा एवं परिचर्चा के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को भारत भारतीय संस्था को सहयोग करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संगोष्ठी बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।