Paonta Sahib: ड्यूटी से लौट रहे पटवारी की ट्रक टक्कर से मौ*त, पाँवटा साहिब के धोलाकुआं में दर्दनाक हादसा ddnewsportal.com
Paonta Sahib: ड्यूटी से लौट रहे पटवारी की ट्रक टक्कर से मौ*त, पाँवटा साहिब के धोलाकुआं में दर्दनाक हादसा

पाँवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत नैशनल हाईवे-07 देहरादून-चंडीगढ़ पर धौलाकुआं क्षेत्र में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एक पटवारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कोडगा चांदनी निवासी वीरेंद्र सिंह (40) निवासी, धौलाकुआं में पटवारी के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच वह अपने कार्य से लौटते समय धौलाकुआं क्षेत्र में अपनी कार के पास खड़े होकर कार की डिग्गी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ट्रक को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
