हिमाचल का शानदार सफ़रनामा लिखकर अंतिम सफर पर निकले विकास के मसीहा छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह- ddnewsportal.com

हिमाचल का शानदार सफ़रनामा लिखकर अंतिम सफर पर निकले विकास के मसीहा छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह- ddnewsportal.com

हिमाचल मे एक बड़े राजनैतिक युग का अंत

हिमाचल का शानदार सफ़रनामा लिखकर अंतिम सफर पर निकले विकास के मसीहा छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आईजीएमसी शिमला मे ली अंतिम सांस।

आज पूरा हिमाचल रो रहा है। प्रदेश मे विकास पुरुष के नाम से विख्यात और पूरे हिमाचल को विकास के मामले मे समान दृष्टि से देखने वाले छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

देखें ये विशेष श्रद्धांजलि रिपोर्ट-

वह करीब अढ़ाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे।सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। इसके बाद से वह बेहोशी की हालत में यहां पर उपचाराधीन थे, लेकिन गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह 87 वर्ष के थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कोई भी बड़े आयोजन  नहीं होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार 10 जुलाई शनिवार को रामपुर में होगा। इससे पहले आज गुरुवार को पार्थिव शरीर दिनभर होलीलॉज में दर्शन के लिए रखा जाएगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के

बीच रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर एक बजे तक राजीव भवन कांग्रेस में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस के नेताओं और भाजपा के नेताओं ने शोक प्रकट किया है।