Shillai: अभय ठाकुर के CBSE जमा दो में 95.6 फीसदी अंक, क्षेत्र सहित पिता नायब तहसीलदार ओमप्रकाश ठाकुर का बढ़ाया मान ddnewsportal.com
Shillai: अभय ठाकुर के CBSE जमा दो में 95.6 फीसदी अंक, क्षेत्र सहित पिता नायब तहसीलदार ओमप्रकाश ठाकुर का बढ़ाया मान

जिला सिरमौर क्षेत्र के दूर दराज गिरिपार क्षेत्र की दुर्गम पंचायत हलाह, तहसील शिलाई से संबंध रखने वाले अभय ठाकुर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) +2 परीक्षा में 95.6% मार्क्स लेकर क्षेत्र सहित अपने माता पिता का मान बढ़ाया है। अभय ठाकुर जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन मे शिक्षा ग्रहण कर रहा था, जहां से उसने प्लस टू की परीक्षा दी। बीते कल आए परीक्षा परिणाम में अभय ठाकुर ने यह सफलता हासिल की है। बता दें कि अभय ठाकुर के पिता ओमप्रकाश ठाकुर कमरऊ तहसील में बतौर नायब तहसीलदार कार्यरत है। अभय की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएँ प्रदान की है।
