सिरमौर: राष्ट्रीय महिला दिवस पर गिरिपार क्षेत्र की प्रतिभाओं को हाटी समिति करेगी सम्मानित ddnewsportal.com
सिरमौर: राष्ट्रीय महिला दिवस पर गिरिपार क्षेत्र की प्रतिभाओं को हाटी समिति करेगी सम्मानित

गिरिपार क्षेत्र के निवासी जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष JRF, UGC NET, NEET तथा HAS परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, उन बच्चों को हाटी समिति ब्लॉक यूनिट संगड़ाह की ओर से

आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोहराधार के पंचायत भवन में आयोजित किए जाने वाले एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

रवींद्र चौहान अध्यक्ष और मनोज कमल सचिव हाटी समिति ब्लॉक यूनिट संगड़ाह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरिपार क्षेत्र के निवासी

ऐसे बच्चों को इस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इन सभी बच्चों को हाटी समिति ब्लॉक यूनिट संगड़ाह की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और कुछ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

इस गैर-राजनीतिक समारोह में शिक्षाविदों, महिला मंडलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और केंद्रीय हाटी समिति के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है।
