Paonta Sahib: GST रिफॉर्म- आजादी के बाद का सबसे बड़ा टेक्स सुधार: डाॅ बिंदल ddnewsportal.com

Paonta Sahib: GST रिफॉर्म- आजादी के बाद का सबसे बड़ा टेक्स सुधार: डाॅ बिंदल
पावँटा साहिब के शिव मंदिर बद्रीपुर में भाजपा द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर राजीव बिंदल के जीएसटी रिफॉर्म को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार “आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार” है। कहा कि नई दरों से जनता की जेब में प्रति वर्ष लगभग ₹2 लाख करोड़ तक की छूट जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं की दरों में कटौती होगी — पहले 12% स्लैब की 400+ वस्तुओं में से 90% को 5% स्लैब में लाया गया और कुछ को शून्य कर दिए गए। दवाओं पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% या शून्य करने का उदाहरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे उपभोक्ता-सामान जैसे कॉस्मेटिक्स आदि पर 25% तक राहत मिलेगी।
बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने जनता पर 10 प्रकार के सैस /अतिरिक्त कर लगाए हैं, विद्युत बिलों को 46% बढ़ाया है, राज्य सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया है, सीमेंट पर कर बढ़ाया है, पानी के बिल बढ़ाए हैं, अस्पताल रसीदों पर शुल्क लगाया है आदि। उन्होंने यह दावा किया कि केंद्र की जीएसटी नीतियाँ इन बढ़े हुए करों के बोझ को कम करती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में 400 से अधिक वस्तुएँ 12% स्लैब में थीं, और अब उनमें से अधिकांश को कम दरों में लिया गया है। उन्होंने यह तर्क दिया है कि इस नए रिफॉर्म से व्यापार जगत को भी मजबूती मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। बिंदल ने कहा है कि जीएसटी सुधार “सभी वर्गों”आम जनता, मध्यम वर्ग, व्यापारियों — को लाभ देगा। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग की अपील की है, ताकि “वोकल फॉर लोकल” का नारा साकार हो सके। वाहन और घरेलू सामान पर बंपर राहत मिलेगी।
सुखराम चौधरी और बलदेव तोमर ने विस्तार से बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद आम आदमी को रोजमर्रा की जरूरतों में बड़ी राहत मिली है, चार पहिया वाहन की खरीद पर अब 50 हजार रुपये तक की बचत, मोटरसाइकिल पर 10 हजार रुपये तक की राहत, 31 गंभीर बीमारियों की दवाइयां जीएसटी से बाहर, घरेलू सामान जैसे पंखा, बल्ब, डिटर्जेंट, शैम्पू, कॉफी, टूथपेस्ट, मिनरल वाटर और कॉस्मेटिक्स अब सिर्फ 5% टैक्स के दायरे में हैं, जबकि यूपीए सरकार में इन पर 30% टैक्स देना पड़ता था। मोदी सरकार ने आयकर की सीमा को भी बढ़ाकर 12 लाख 75 हजार कर दिया है। इससे लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
यह बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला महामंत्री तपेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार, रमेश तोमर, महामंत्री रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, अनुज भंडारी, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अविनाश सैनी, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अरुण समरान, ओपी कटारिया, अजय मेहता, कृष्णा धीमान, जागीरी राम चौधरी, सुभाष चौधरी, रामप्रकाश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, तरनजीत गिल, शिक्षा रानी, गुरदास राम चौधरी, सीमा चौधरी, कलम सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।