Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से बही JCB मशीन ddnewsportal.com
 
                                Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से बही JCB मशीन
राज्य के इस जिले में पेश आई घटना, जानिए आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल...

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना सामने आई है। राज्य के मंडी जिले के धर्मपुर के मंडप में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने से जहां जेसीबी मशीन गयूण खड्ड में बह गई। वहीं पुल के पिल्लर को लगी करीब 200 लोहे की प्लेटें मलबे में दब गईं। गयूण-द्रमण सड़क पर पुल का कार्य चला हुआ था। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बनाला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 से 14 जून तक निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो  स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    